मढ़ी, तहसील पाथर्डी जिला अहिल्यानगर
मढ़ी, जिला अहिल्यानगर, महाराष्ट्र के पाथर्डी तालुका में स्थित एक छोटा शहर है। यह स्थान अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, विशेष रूप से नाथ संप्रदाय के संत कानिफनाथ के कारण। भूगोल मढ़ी, अहिल्यानगर जिले के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पाथर्डी तालुका में स्थित है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से समतल और पहाड़ी इलाकों का मिश्रण है। जिले की प्रमुख नदियाँ जैसे गोदावरी और भीमा यहाँ से दूर हैं, लेकिन स्थानीय जलस्रोत मढ़ी के आसपास के क्षेत्र को प्रभावित करती हैं। यहाँ की जलवायु शुष्क और अर्ध-शुष्क है, जिसमें गर्मियाँ गर्म और शुष्क, जबकि सर्दियाँ ठंडी होती हैं। मानसून में मध्यम वर्षा होती है। प्रशासन मढ़ी पाथर्डी तालुका के अंतर्गत आता है, जो अहिल्यानगर जिले का एक प्रशासकीय उपविभाग है। मढ़ी में स्थानीय प्रशासन ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालित होता है, जो बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों का प्रबंधन करता है। जनसांख्यिकी मढ़ी की जनसंख्या मुख्य रूप से ग्रामीण है, और यहाँ के लोग ज्यादातर मराठी भाषा बोलते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग ३५०० है, जो अब बढ़कर संभवतः ५००० हो गई हो ऐसा अनुम...