हिमालय और मणिपुर
प्रस्तावना: मणिपुर अभी हाल ही में काफी चर्चा में आया | इसके कई कारण हैं | पर एक आम भारतीय के नाते कई ऐसे लोग हैं जिन्हें मणिपुर की वास्तविकता का पता नहीं हैं | इस ब्लॉग सीरीज के माध्यम से मैं रिंकू ताई आपके साथ मणिपुर के विविध सांस्कृतिक , सामाजिक , आर्थिक , धार्मिक , तथा अन्य अनेक आयामों के बारे में जानने का प्रयास कर रही हूँ | इस ब्लॉग सीरीज को आप पढ़िए और आगे शेयर करते रहीये | यही प्रार्थना | मणिपुर के बारे में और पढ़ने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करिए | हिमालय की पर्वत श्रृंखला मणिपुर और हिमालय का नाता हैं ऐसा जैसे माँ और बच्चे का होता हैं| जैसे एक माँ की गोद में बच्चा प्यार से बैठा होता हैं बिलकुल वैसे ही हिमालय की गोद में मणिपुर बसा हैं| क्या हिमालय की जगह पहले समुद्र था? यह आज भी शोध तथा विवाद का विषय हैं की हिमालय पर्वत श्रृंखला बनी कैसे? यह कहा जाता हैं की जहा आज हिमालय हैं वहा करोड़ों सालों पहले एक समुद्र था| फिर अनेक ओरोगेनिक घटनाओं के कारण वहा हिमालय पर्वत बनना आरंभ हुआ| कुछ लाखों साल पहले हिमालय अपने अस्तित्व में आया| जीवाश्म प्रमाण सन १९५२-५३ में कटल ...