शंकराचार्य मठ, श्रीनगर
जय श्री राम! गर्मी का मौसम आते ही हिन्दू किसी ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं| और भारत की सबसे ठंडी जगह हैं श्रीनगर| अभी गर्मियों की छुट्टियां भी हैं तो कई हिन्दू परिवार कश्मीर की यात्रा प्लान करते हैं| आप श्रीनगर आते ही सबसे पहले ये सोचते हैं की ये गार्डन देखू वो गार्डन देखू| और इन बगीचों के चक्कर में आप आपके ही मुख्य मंदिर को भूल जाते हैं| शंकराचार्य मठ ऐसा ही एक स्थान हैं जहा बिना किसी झिझक के हर हिन्दू को जाना चाहिए| दल झील से अगर आप कोई गाड़ी लेकर निकलते हैं तो आधे घंटे में शंकराचार्य मठ के करीब पहोच जाते हैं| और उसके बाद आपको करीब २४० सीढियां चढ़ कर शंकराचार्य मठ के शिव मंदिर के दर्शन हो सकेंगे| सीढियाँ चढ़ते समय शिव शंकर शम्भू का स्मरण करते हुए सीढियाँ चढ़नी चाहिए| मंदिर का इतिहास: शंकराचार्य मठ का यह मंदिर ज्येष्ठेश्वर के नाम से जाना जाता हैं| इस मंदिर में आदि शंकराचार्य का मठ था| यह मंदिर राजा गोपदित्य के समय बना था| स्वयं राजा ने ही इस मंदिर के निर्माण के लिए यह जगह दी थी और अर्थसहाय भी दिया था| करीबन ३७१ ईसा पूर्व के करीब इस मंदिर का निर्माण हुआ हैं और इस जगह पर पूरी शंकराचार्य...