केसर खरीदे या नहीं?

जय श्री राम!

जब घुमने कश्मीर जाते हैं तब सबको लगता हैं केशर खरीदना चाहिए| कश्मीर का केशर हैं| अपने देश का केशर हैं| यह विचार मन में आते हैं और वहा घुमाने गए लोग केशर को खरीदने के लिए स्पेशल dryfruit शोरूम में चले जाते हैं| 

मेरा कहना तो ये हैं की केशर आपके घर के आसपास की dryfruit की दुकान से ही ख़रीदे|

ज्यादातर कश्मीर में मिलने वाले केसर की गुणवत्ता ठीक नहीं हैं| अच्छा वाला केसर यहाँ के लोग पहले ही निर्यात कर चुके रहते हैं| जो बचता हैं वो मानलो कचरा ही होता हैं|

यही कहानी अक्रोट और बाकी dryfruit की भी हैं|

Dryfruit की बड़ी बड़ी दुकाने आपको कश्मीर में कई जगह दिखेंगी| इन दुकानों में आपको हर चीज को चखने के लिए कहा जायेगा| बार बार कश्मीरी कावा भी पिलाया जायेगा| ये दुकानदार आपको हर चीज के दोगुने या तीनगुना दाम बताएँगे| फिर आप बार्गेन करेंगे| ग्राहक हाथ से जाता देख दुकानदार आपको २०% या २५% का डिस्काउंट देने की बात करेंगे| आप फिर बातों में आ जायेंगे और खरीदना चाहेंगे| अपने अनुभव के आधार पर यही सलाह दूंगी की आप वहा से कुछ ना ख़रीदे| 

न खरीदने की एक वजह तो यही हैं की यहाँ पर पहले दुगने या तिन्गुने भाव बताकर डिस्काउंट का लालच दिया जाता हैं| 

कश्मीर से कुछ न खरीदने की दूसरी वजह हैं नगद भुगतान| आपके सारे प्रे-पेड फोन वह बंद होते हैं| आपके पास नेट की सुविधा नही होती हैं तो आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते| फिर आप जो भी खरीद रहे हैं उसके लिए आप नकद में भुगतान करते हैं| ये नगद भुगतान ही तो काला धन बन जाता हैं इन दुकानदारों का, जिसका कही रिकॉर्ड नहीं होता| अब कश्मीर जैसी जगह पर जहा आये दिन सेना आतंकवादी आज भी पकड़ रही हैं ये सारा काला धन किस काम में लाया जाता हैं या भविष्य में लाया जायेगा ये मुझे बताने की जरुरत नहीं हैं| बस यही वजह हैं की आप कुछ भी कश्मीर न खरीदिये - न dryfruit, न कश्मीरी शाल, न कश्मीरी स्वेटर और नही और कुछ|

फिर भी आपको उपहार के लिए कुछ खरीदना ही हैं या अपने लिए भी खरीदना ही हैं तो जम्मू रीजन में ख़रीदे| आपको जम्मू में भी बारगेनिंग करनी पड़ेगी| पर जम्मू में ये बात रहेंगी की आप जिससे सामान खरीद रहे हैं वो भारत को अपना देश मानने वाला हो|

यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद! अगर आपको मेरे सुझाव ठीक लगे हो तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर किरये और इस बात को सब तक पोहोचाइए|

यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!

जय जय श्री राम!

© रिंकू ताई!

Comments

Popular posts from this blog

कानिफनाथ महाराज

सूरत का ज्वालामुखी: हिंदुस्तान की एकता और अंग्रेजी दमन की खूनी गाथा

त्र्यंबक, तहसील त्र्यंबकेश्वर, जिला नासिक: