जम्मू कश्मीर यात्रा की तैयारी

जय श्री राम!

गर्मी का मौसम आते ही हिन्दू किसी ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं| और भारत की सबसे ठंडी जगह हैं जम्मू कश्मीर| अभी गर्मियों की छुट्टियां भी हैं तो कई हिन्दू परिवार कश्मीर की यात्रा प्लान करते हैं| यहाँ आपके लिए कुछ सुझाव हैं जो आपकी यात्रा को और ज्यादा सरल बना देंगे|

दवाइया 

रास्ता घाटी से होते हुए मोड़ मोड़ का हैं तो आप अपने साथ उलटी रोकने वाली दवा रख लीजिये| अगर आप आयुर्वेदिक उपाय चाहते हैं तो मुह में लौंग रखने से भी आपको उलटी से राहत मिल सकती हैं| जहा तक हो सके ऐसे रास्तों पर जाने से पहले अपने साथ पानी प्रचुर मात्रा में रख लेना चाहिए और दही का सेवन कर लेना चाहिए| इससे पेट में कम से कम आम्ल स्त्राव होकर एसिडिटी से राहत मिलेगी और आप अच्छेसे आपकी यात्रा कर सकेंगे सारे रास्ते पहाड़ों से होकर मोड़ मोड़ वाले हैं तो अपने साथ ओंडेम या अवोमिन की गोलिया ज्यादा मात्रा में रखिये इनसे उल्टियाँ नहीं होंगी|

कश्मीर में आपको जब भी घुमने जाना हो एक बात का ध्यान हमेशा रखिये की आपके साथ आपको लगने वाली हर दवा प्रचुर मात्रा में हों| टूरिस्ट प्लेस हैं तो आपको हर चीज के लिए लुटा भी उतना ही जायेगा क्यों की आपके साथ जो भी टैक्सी वाला या गाइड होगा वो आपको वही ले जायेगा जहा उसका कमीशन बंधा हुआ हैं और आपको आपकी जरुरत की वजह से १० रुपये की चीज २० या ३० रूपए देकर खरीदनी पड़ेगी और आप कुछ बोल भी नहीं पाएंगे| हा कश्मीर में दवाइयों के लिए भी यात्रियों को लुटा जाता हैं| 

व्यायाम 

अगर आप हिमालय के किसी भी जगह यात्रा करना चाहते हैं तो आपको आपकी यात्रा के दो महीने पहेले से हि हर रोज कम से कम पाच किलोमीटर का वाक करना जरुरी हैं और हर रोज कम से कम पाच मिनट तक सीढियां चढ़ना और उतरना जरुरी हैं| ये करने से आपका घुमने का स्टैमिना बना रहेगा| नहीं तो पैर दर्द और थकान के मारे आप किसी भी चीज का आनंद नहीं ले पाएंगे|


Comments

Popular posts from this blog

कानिफनाथ महाराज

सूरत का ज्वालामुखी: हिंदुस्तान की एकता और अंग्रेजी दमन की खूनी गाथा

त्र्यंबक, तहसील त्र्यंबकेश्वर, जिला नासिक: