अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 26
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: भगवान श्री राम विरजमान जी ने अपने ही जन्मस्थल के लिए कब अभियोग दाखिल किया?
अ) १ जुलाई १९८६
ब) १ जुलाई १९८७
क) १ जुलाई १९८८
ड) १ जुलाई १९८९
उत्तर: ड) १ जुलाई १९८९| हा सनातनी भक्तों की भक्ति देख कर और पूजन तथा दर्शन के लिए दृढ संकल्प देखकर भगवान श्री राम विरजमान जी तथा स्थान श्री राम जन्म भूमि अयोध्या जी ने अपने भक्त सखा श्री देवकी नंदन अग्रवालजी के माध्यम से फ़ैजाबाद जिला दीवानी न्यायालय में अभियोग दाखिल किया| श्री देवकीनंदन अग्रवालजी अलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रह चुके थे|
==========
प्रश्न: जितने भी अभियोग रामजन्मभूमि के लिए फैजाबाद जिला दीवानी न्यायालय में भारत की स्वतंत्रता के बाद दाखिल हुए वो किस दिन अलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई के लिए एकसाथ लिए गए?
अ) १० जुलाई १९८९
ब) १० जुलाई १९८८
क) १० जुलाई १९८७
ड) १० जुलाई १९८६
उत्तर: अ) १० जुलाई १९८९| हा भाई जब रामलला ने खुद अपने लिए अभियोग दाखिल किया तब जाकर कहा अलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सभी अभियोग जो रामजन्मभूमि के विवाद से जुड़े थे उनको एकसाथ सुनवाई के लिए १० जुलाई १९८९ के दिन लिया और २१ जुलाई १९८९ के दिन अलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने तिन न्यायाधीशों के खंडपीठ का गठन किया| स्वतंत्र भारत में चालीस साल तक हिन्दू बहुल जनता को अपने धार्मिक अधिकारों के लिए लड़ने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कोई निर्णय नहीं ऐसी स्थिति निर्माण हुई और इसका कारण केवल धीमी न्याय व्यवस्था एवम तत्कालीन राज्य सरकार एवम केंद्र सरकार की नीतिया थी| और जब मामला उच्च न्यायालय में गया तब जाकर कहा उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने इस विवाद में आवेदन दिया| तबतक रामजी ताले में ही थे और रामभक्त जाली से ही दर्शन कर रहे थे|
==========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment