अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 40
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: श्री देवकी नंदन अग्रवालजी कौन थे?
अ) अलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश
ब) भगवान राम की तरफ से अभियोग दाखिल करने वाले वादी तथा वकील
क) विकल्प अ) और ब) दोनों
ड) कहना मुश्किल हैं
उत्तर: क) विकल्प अ) और ब) दोनों| भारतीय न्याय व्यवस्था में कुछ न्यायाधीश ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने भले ही अपने सेवाकाल में धर्मनिरपेक्षता के नियम के चलते धर्म के लिए कुछ न किया हो पर ये भी हैं की सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपना बचा हुआ जीवन धर्म के लिए अर्पित कर दिया हो|
==========
प्रश्न: भगवान राम की तरफ से अभियोग दाखिल करने वाले वादी तथा वकील अलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री देवकी नंदन अग्रवालजी ने अपने अभियोग में क्या प्रार्थना की?
अ) विवादित रामजन्मभूमि की पूरी जमीन “श्री रामजन्मभूमि अयोध्या स्थित भगवान श्री राम विराजमान” तथा “स्थान श्री रामजन्मभूमि अयोध्या” इन दोनों के नाम से की जाए
ब) विवादित जमीन पर बने सभी ढाचों को गिराकर भगवान श्री रामजी का नया मंदिर बनाया जाए
क) विकल्प अ) तथा ब) दोनो
ड) कहना मुश्किल हैं
उत्तर: क) विकल्प अ) तथा ब) दोनो| यह सही मायने में भगवान राम के लिए दाखिल किया गया अभियोग था इसमें उत्तर प्रदेश सरकार, कलेक्टर, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक समेत अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, सुन्नी केन्द्रीय वक्फ बोर्ड, शिया केन्द्रीय वक्फ बोर्ड, अयोध्या में रहने वाले हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग, श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट इन सब को प्रतिवादी बनाया गया था| इस अभियोग के माध्यम से भगवान राम ने स्वयं उक्त जमीन कर अपने स्वामित्व की तथा नए मंदिर निर्माण की मांग की|
==========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment