अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 43
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: सन १८५८ के समय निहंग सिंह फ़क़ीर खालसा इस सिख व्यक्ति ने बाबरी मस्जिद के अन्दर दीवारों पर क्या लिखा था?
अ) राम राम
ब) वाहेगुरु दी खालसा वाहेगुरु दी फ़तेह
क) हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
ड) श्री राम जय राम जय जय राम
उत्तर: अ) राम राम| निहंग सिंह फ़क़ीर खालसा इस सिख व्यक्ति ने बाबरी मस्जिद के अन्दर दीवारों पर कोयले से “राम राम” लिखा, दिए लगाये, फिर हवन कुंड बनाकर उसमे श्री गुरु गोविन्द सिहं जी के नाम का हवन किया और उसके बाद मस्जिद में ही एक गज उचा चबूतरा बना कर वहा श्री भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया| ये हवं पूजन होते समय २५ सिख तलवारबाज हवन की रक्षा हेतु तैनात थे| और ये सब बाबरी मस्जिद के मौज्जिम सएद मो. खतीब की दी हुई अर्जी के अनुसार हैं| इस हवन के बाद निहंग सिंह फ़क़ीर खालसाजी बाबरी मस्जिद में ही रहने लगे और फिर जब भी मौज्जिम अज़ान देता निहंग सिंह फ़क़ीर खालसाजी शंखनाद करते|
==========
प्रश्न: बाबरी मस्जिद के मौज्जिम सएद मो. खतीब ने अपनी अर्जी के अनुसार क्या हिन्दू १८५६-५७ के पहले बाबरी मस्जिद के अन्दर रखी प्रतिमाओ की पूजा करते थे?
अ) हा
ब) नहीं
उत्तर: अ) हा| १८५६-५७ में हुए हिन्दू मुस्लिम दंगो का कारण यही था की मुस्लिम पक्ष हिन्दू रामभक्तों को बाबरी मस्जिद के अन्दर रखी श्रीरामजी की प्रतिमाओं का पूजन नहीं करने देना चाहते थे| बाबरी मस्जिद के मौज्जिम सएद मो. खतीब अनुसार सदियों से हिन्दू बाबरी मस्जिद के अन्दर आकर प्रतिमाओ की पूजा करते थे| और बाबरी मस्जिद के मौज्जिम सएद मो. खतीब की दी हुई अर्जी के अनुसार उक्त स्थान का नाम “जन्म स्थान मस्जिद, औंध” ऐसा लिखा गया हैं| १८५६-५७ में हुए दंगो के बाद ब्रिटिश सरकार ने मस्जिद को सुरक्षित करते हुए ईटों-जाली से बनी दीवार बना दी| उसके बाद मस्जिद के अन्दर हिन्दुओ का प्रवेश वर्जित हो गया| उसके बाद सन १८५८ में दी. ३० नवम्बर १८५८ के दिन निहंग सिंह फ़क़ीर खालसाजी ने विवादित मस्जिद के अन्दर हवन पूजन किया और तब से वही रहने लगे|
==========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment