अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 48
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: फ़ैजाबाद-अयोध्या के अपर नगर मजिस्ट्रेट ने २९ दिसम्बर १९४९ को फ़ैजाबाद-अयोध्या नगर निगम बोर्ड के अध्यक्ष प्रिय दत्त रामजी को प्राप्तकर्ता तथा प्रबंधन के लिए नियुक्त करने के बाद किस दिन प्रिय दत्त रामजी ने विवादित बाबरी मस्जिद का निरिक्षण कर वस्तुसूची बनायीं?
अ) २९ दिसंबर १९४९
ब) ५ जनवरी १९५०
क) १६ दिसंबर १९४९
ड) २५ जनवरी १९५१
उत्तर: ब) ५ जनवरी १९५०| फ़ैजाबाद-अयोध्या के अपर
नगर मजिस्ट्रेट ने २९ दिसम्बर १९४९ को फ़ैजाबाद-अयोध्या नगर निगम बोर्ड के अध्यक्ष
प्रिय दत्त रामजी को प्राप्तकर्ता तथा प्रबंधन के लिए नियुक्त करने के बाद सबसे
पहले प्रिय दत्त रामजी ने विवादित बाबरी मस्जिद का निरिक्षण कर वस्तुसूची बनायीं|
उस वस्तुसूची के अनुसार विवादित ढाचे में ठाकुरजी की एक मूर्ती, रामजी की एक बड़ी
और एक छोटी मूर्ति, छह शालिग्राम शिलाए, दो फीट उचाई का चांदी का सिंहासन,
हनुमानजी की एक मूर्ति, जर्मन सिल्वर का एक गिलास, चांदी की छोटी गिलास, चांदी की
बड़ी गिलास, एक गरुण घंटी, एक धूपदानी, एक आरती की थाली, एक दिए का स्टैंड, हसरा और
एक जोड़ी पादुकाये, चार फुलदनियाँ, बदरीनाथजी की छोटी तस्वीर, रामचंद्रजी की छोटी तस्वीर,
भगवान के गहने, रामलला की दो पगड़ियाँ, हनुमानजी की एक पगड़ी, रामलला के आठ जोड़ी
वस्त्र, पीतल की छोटी गिलास, फूल का कटोरा, पञ्च पास, पीतल की थाली, पीतल की छोटी
थाली, लकड़ी का एक तक्ता इत्यादि वस्तुओ की सूचि बनायी थी|
==========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment