अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 55
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: रामसखा श्री देवकीनन्दन अग्रवालजी ने किसकी यात्रा दिनिकियो के आधार पर कहा की रामजन्मभूमि अयोध्या में स्थित विवादित बाबरी मस्जिद की जगह हिन्दू सदियों से श्रीरामजी की पूजा करते आये हैं?
अ) जोसफ टाईफ्फेन्थालेर की यात्रा दैनिकी से
ब) रोबर्ट मोंट्गोमेरी मार्टिन की यात्रा दैनिकी से
क) उपरोक्त अ) और ब) दोनों
ड) किसी भी विदेशी यात्री की यात्रा दैनिकी में इस विषय में कुछ नहीं लिखा हैं
उत्तर: क) उपरोक्त अ) और ब) दोनों| जोसफ टाईफ्फेन्थालेर अठारहवी सदी में भारत घुमने आया था और रोबर्ट मोंट्गोमेरी मार्टिन उन्नीसवी सदी के प्रारंभ में भारतभ्रमण हेतु भारत आया था| दोनों की यात्रा दैनिकियों में इस बात का उल्लेख हैं की हिन्दू विवादित ढाचे के तिन गुम्बदों के निचे श्रीराम का पूजन करते थे| राम नवमी के दिन उक्त स्थान पर कई रामभक्त रामनवमी उत्सव को मनाने आते थे| हिन्दुओ के साथ खालसा पंथ के निहंग भी श्रीराम की पूजा के लिए अयोध्या आते थे|
===========
प्रश्न: क्या हिन्दू रामजन्मभूमि की पूजा करते हैं?
अ) हा
ब) नहीं
उत्तर: अ) हा| हा हिन्दू रामजन्मभूमि की एक देवी तरह पूजा करते हैं| धरती के किसी टुकड़े का देवता होना, या किसी धरती के टुकड़े का किसी देवता का निवासस्थान होना, या किसी धरती के टुकड़े का किसी देवता की संपत्ति होना ये तीनो अलग अलग बातें हैं| रामजन्मभूमि का पूजन सदियों से एक देवी की तरह किया जा रहा हैं| हिन्दू मान्यताओ में धरती भी पूजनीय हैं और धरती को एक देवी की तरह पूजा जाता हैं|
===========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment