अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 59
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: परिसीमन अधिनयम के अनुच्छेद १४२ के अनुसार परिसीमन का समय कितना हैं?
अ) १० साल
ब) १४ साल
क) ११ साल
ड) १२ साल
उत्तर: ड) १२ साल| परिसीमन अधिनयम का अनुच्छेद १४२ अचल संपत्ति से जुड़े विवादों के लिए समय सीमा निर्धारित करता हैं| इस प्रावधान के अनुसार अगर किसी विवाद में वादी को किसी अचल संपत्ति के स्वामित्व से बेदखल कर दिया गया हो अथवा वादी को किसी अचल संपत्ति से जुड़े कोई उत्तरदायित्व या अधिकार से वंचित कर दिया गया हो तब ऐसे विवादों में वादी के पास अभियोग दाखिल करने के लिए १२ साल का समय होता हैं| ये समय उस दिन से शुरू होता हैं जिस दिन वादी को वंचित या बेदखल कर दिया जाता हैं| रामजन्मभूमि विवाद में दी. ५ जनवरी १९५० के दिन रामजन्मभूमि के प्रबंधन के प्रबंधन के उत्तरदायित्व से निर्मोही अखाड़े को बेदखल कर दिया गया था, जब फ़ैजाबाद जिला मजिस्ट्रेट ने अपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा १४५ के तहत आदेश देकर प्रबंधन का उत्तरदायित्व फ़ैजाबाद नगर निगम के अध्यक्ष को दे दिया|
===========
प्रश्न: हिन्दू देवता के नाम से अगर कोई भक्त अक्षय निधि का पंजीकरण कर कोई चल अथवा अचल संपत्ति दान करता हैं तो उसका स्वामित्व किसके नाम पर होता हैं?
अ) स्वयम देवता के नाम पर
ब) दान करने वाले भक्त के नाम पर
क) उस देवता के पुजारी के नाम पर
ड) उस देवता के मंदिर प्रबन्धक के नाम पर
उत्तर: अ) स्वयम देवता के नाम पर| अगर हिन्दू विधिशास्त्र के अनुसार कोई भक्त हिन्दू देवता के नाम से अक्षय निधि का पंजीकरण कर कोई चल अथवा अचल संपत्ति दान करता हैं तो उसका स्वामित्व उस देवता के नाम पर रहेगा, अर्थात उस अक्षय निधि के स्वामी वो हिन्दू देवता ही रहेंगे| उस देवता के पुजारी तथा मंदिर के प्रबंधक का काम हैं की देवता की तरफ से दान में आई संपत्ति से जुड़े सभी कार्य वे करे| पुजारी अथवा प्रबंधक अथवा किसी हिन्दू मठ के लिए महंत या मठाधिपति केवल प्रबंधक का ही काम करते हैं संपत्ति का स्वामित्व देवताओ के नाम पर होता हैं|
===========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment