अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 60
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: महंत भास्कर दास कौन थे?
अ) अध्यक्ष, रामजन्मभूमि ट्रस्ट
ब) सरपंच, श्री मंच रामानान्दिय निर्मोही अखाड़ा
क) फ़ैजाबाद नगर निगम ने नियुक्त किये हुए पुजारी
ड) सचिव, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा
उत्तर: ब) सरपंच, श्री मंच रामानान्दिय निर्मोही अखाड़ा| महंत भास्कर दास बाबा बलदेव दासजी के शिष्य थे| रामजन्मभूमि अभियोग में उन्होंने निर्मोही आखाड़े की तरफ से साक्ष दी थी| वे श्री मंच रामानान्दिय निर्मोही अखाड़ा के सरपंच थे| सरपंच बनने के पहले वे रामजन्मभूमि मंदिर के पंच एवम पुजारी थे| उन्होंने अपने साक्ष में कहा था की “रामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान, राम चबूतरे पर विराजमान रामजी, लक्ष्मणजी, हनुमानजी तथा शालिग्रमजी का अभिषेक तथा पूजन निर्मोही अखाड़े के महंत के ही हाथ से होता आया हैं| कई दशको से विवादित ढाचे के अन्दर रामजी विराजमान हैं तथा वहा पर नियमित पूजा हो रही हैं|”
===========
प्रश्न: जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वामी हर्यचार्य कौन थे?
अ) प्रमुख, रामानंद संप्रदाय
ब) अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिन्दू महा सभा
क) अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद
ड) सचिव, राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ
उत्तर: अ) प्रमुख, रामानंद संप्रदाय| जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वामी हर्यचार्य ने निर्मोही अखाड़े की और से रामजन्मभूमि अभियोग में साक्ष दी थी| वे रामानंद संप्रदाय के प्रमुख रूप में १९८५-८६ से कार्यरत थे| उन्होंने रामलला की मुर्तिया विवादित मस्जिद ढाचे में भी देखि और राम चबूतरे पर बने अस्थायी मंदिर में भी देखि थी| वे अयोध्या में १९४९ में आये थे जब वे दस साल के थे|
===========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment