अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 61
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: निर्मोही अखाड़ा अयोध्या में कब से विभिन्न मंदिरों का प्रबंधन कर रहा हैं?
अ) इसवी सन १५४० से
ब) इसवी सन १३२६ से
क) इसवी सन १८०५ से
ड) इसवी सन १७३४ से
उत्तर: ड) इसवी सन १७३४ से| जस्टिस सुधीर अग्रवाल तथा जस्टिस डी. व्ही. शर्मा के अनुसार सन १७३४ के आसपास महंत गोविन्द दासजी जयपुर से अयोध्या आये और तब से रामानंदी बैरागियों का निर्मोही अखाड़ा रामजन्मभूमि मंदिर सहित अयोध्या के अनेक मंदिरों का रखरखाव तथा प्रबंधन कर रहा हैं|
===========
प्रश्न: हिन्दू भक्त राममंदिर का पुनर्निर्माण करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने किसी राम मन्दिर निर्माण कार्य का उत्तरदायित्व किसे दिया?
अ) सरपंच, निर्मोही अखाड़ा
ब) अध्यक्ष, रामानंद सम्प्रदाय
क) अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद
ड) अध्यक्ष, आर्य समाज
उत्तर: ब) अध्यक्ष, रामानंद सम्प्रदाय| हिन्दू भक्त विवादित भूमि पर पहलेसे ही विद्यमान सभी निर्माणों को तोड़कर नया मंदिर बनाने के पक्ष में थे| इस कार्य का उत्तरदायित्व अध्यक्ष, रामानंद सम्प्रदाय को दिया गया| इसके लिए श्री राम जन्म भूमि न्यास नामक न्यास का पंजिकारण किया गया|
===========
प्रश्न: श्री राम जन्म भूमि न्यास का पंजीकरण किस दिन और कहा किया गया?
अ) दी. १८.१२.१९८५ उप-पंजीयक, अयोध्या
ब) दी. १८.१२.१९८५ उप-पंजीयक, अलाहाबाद
क) दी. १८.१२.१९८५ उप-पंजीयक, लखनऊ
ड) दी. १८.१२.१९८५ उप-पंजीयक, दिल्ली
उत्तर: अ) दी. १८.१२.१९८५ उप-पंजीयक, अयोध्या| श्री राम जन्म भूमि न्यास में दस न्यासी (ट्रस्टी) हैं| मुख्य न्यासी अध्यक्ष, रामानंद सम्प्रदाय हैं| विश्व हिन्दू परिषद ने चार न्यासी मनोनीत किये थे| पाच न्यासी हिन्दू समाज के प्रख्यात व्यक्ति थे| इन न्यासीयों में से एक अलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री देवकीनंदन अग्रवालजी भी थे, जिन्होंने रामसखा बन कर १ जुलाई १९८९ के दिन रामजन्मभूमि के लिए एक अभियोग जिला दीवानी न्यायालय, फैजाबाद के समक्ष दाखिल किया था|
===========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment