अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 62
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: विवादित बाबरी मस्जिद के पास वाली मुस्लिम कब्रे किसने खोद कर नष्ट कर दी?
अ) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा
ब) विश्व हिंदू पारिषद
क) रामजन्मभूमि न्यास
ड) निर्मोही अखाड़ा
उत्तर: ड) निर्मोही अखाड़ा| विवादित बाबरी मस्जिद के आसपास कई मुस्लिम कब्रे थी जीने १५ अगस्त १९४७ के स्वतंत्रता तथा विभाजन के बाद खोद कर निष्ट करने का कार्य निर्मोही अखाड़े के रामानंदी बैरागियों ने किया था और उसके बाद २२ दिसंबर १९४९ की रात में रामलला, लक्ष्मणजी, हनुमानजी और अन्य मूर्तियाँ स्थापित कर दी|
===========
प्रश्न: अयोध्या अभियोग में अलाहाबाद उच्च न्यायलय के तिन न्यायाधीशों के खंडपीठ में से किस न्यायाधीश ने पूरी विवादित जमीन का स्वामित्व श्री राम भगवान विराजमान तथा स्थान श्री राम जन्मभूमि का हैं ऐसा मत रखा?
अ) न्यायाधीश डी. व्ही. शर्मा
ब) न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल
क) न्यायाधीश एस. यु. खान
ड) न्यायाधीश देवकीनंदन अग्रवाल
उत्तर: अ) न्यायाधीश डी. व्ही. शर्मा| अयोध्या
अभियोग में अलाहाबाद उच्च न्यायलय के तिन न्यायाधीशों के खंडपीठ के समक्ष पुरे
अभियोग की सुनवाई हुई थी| इस खंडपीठ में न्यायाधीश डी. व्ही. शर्मा, न्यायाधीश
सुधीर अग्रवाल तथा न्यायाधीश एस. यु. खान सदस्य थे| पूरी सुनवाई होने के बाद
न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल तथा न्यायाधीश एस. यु. खान ने ये माना की विवादित मस्जिद
के मध्य का जो गुम्बद हैं केवल उतनी ही जगह श्री राम भगवान विराजमान तथा स्थान
श्री राम जन्मभूमि के स्वामित्व की हैं, सीता रसोई, पादुका और राम चबूतरा की जगह
निर्मोही अखाड़े की हैं और मस्जिद के बचे हुए दो गुम्बद मुस्लिम पक्ष के हैं|
न्यायाधीश डी. व्ही. शर्मा ने इस पर अपनी यह टिपण्णी दी थी की पूरी विवादित जमीन
जिसका क्षेत्रफल १५०० यार्ड वर्ग हैं वो केवल और केवल श्री राम भगवान विराजमान तथा
स्थान श्री राम जन्मभूमि के स्वामित्व की हैं| इस पुरे निर्णय से अर्थात न्यायाधीश
डी. व्ही. शर्मा, न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल तथा न्यायाधीश एस. यु. खान के संयुक्त
निर्णय से कोई भी वादी-प्रतिवादी सहमत नहीं था इसीलिए इस निर्णय के विरुद्ध भारत
के सर्वोच्च न्यायालय में १४ याचिकाए दाखिल की गयी जिसमे ज्यादातर याचिकाए
मुस्लिम पक्ष की और से दाखिल हुई थी|
===========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment