अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 63
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: हिन्दू विधिशास्त्र के अनुसार मंदिर के पुजारी की नियुक्ति कौन करता हैं?
अ) मंदिर के प्रबंधक जो की भगवान के सेवक हैं
ब) मंदिर जिस जगह हैं उस जगह का नगर निकाय
क) वंश परंपरा से ही पुजारी की नियुक्ति की जाती हैं
ड) कोई भी आकर पुजारी बन सकता हैं
उत्तर: अ) मंदिर के प्रबंधक जो की भगवान के सेवक हैं| यह कई बार भ्रम फैलाया जाता हैं की मंदिर के पुजारी जो ज्यादातर ब्राह्मण होते हैं वो मंदिर में रहते ही इसके लिए हैं की भगवान के नाम से सामान्य जनता को लुटा जाए| पर ऐसा कुछ नहीं होता| मंदिर में आपसे संपर्क करने वाले ज्यादातर पुजारी ही होते हैं| मंदिर के पुजारी जो की मंदिर में पूजा करना, दर्शन के बाद प्रसाद देने का कार्य करते हैं ये मंदिर के प्रबंधक जो की भगवान के सेवक हैं वो ही करते हैं| पुजारी भी भगवान के सेवक ही होते हैं पर उनकी नियुक्ति मंदिर प्रबंधक करते हैं| मंदिर प्रबंधक का उत्तरदायित्व वंशपरम्परा से भी मिल सकता हैं या समाज के मतानुसार भी मिल सकता हैं| प्रबंधक और पुजारी में अंतर होता हैं|
=============
प्रश्न: अलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री देवकीनंदन अग्रवालजी का किस दिन देहवसान हुआ?
अ) ६ दिसंबर २००२
ब) १५ जुलाई २००२
क) ८ अप्रेल २००२
ड) २५ अप्रेल २००२
उत्तर: क) ८ अप्रेल २००२| अलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री देवकीनंदन अग्रवालजी ने ही रामसखा बन १ जुलाई १९८९ के दिन जिला दीवानी न्यायालय फ़ैजाबाद के समक्ष रामजन्मभूमि के लिए एक अभियोग दाखिल किया जिसमे उन्होंने भगवान श्री राम विराजमानजी एवं स्थान श्री राम जन्मभूमिजी को वादी क्र. १ और २ बनाया था और वे तीसरे क्रमांक के वादी थे| और इस अभियोग के दाखिल होने के बाद रामजन्मभूमि के लिए हो रही क़ानूनी लड़ाई में एक जरुरी मोड़ आया|
=============
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment