अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 64
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: रामसखा श्री देवकीनंदन अग्रवालजी के मृत्यु उपरांत उनके स्थान पर रामजन्मभूमि अभियोग में किसे वादी बनाया गया?
अ) डॉ. टी. पी. वर्मा
ब) डॉ. दिनेश धवन
क) महंत गोपाल दस
ड) महंत अभिराम
उत्तर: अ) डॉ. टी. पी. वर्मा| रामजन्मभूमि अभियोग में श्री देवकीनंदन अग्रवालजी के मृत्यु उपरांत उन्होंने दाखिल किये अभियोग को निरस्त कर दिया जाता अगर डॉ. टी. पी. वर्मा (पूरा नाम ठाकुर प्रसाद वर्मा) ने श्री देवकीनंदन अग्रवालजी के स्थान पर अपनी नियुक्ति के लिए अलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष अर्जी नहीं की होती| अगर यह न होता तो रामजन्मभूमि का संघर्ष अधुरा रह जाता|
=============
प्रश्न: रामसखा श्री देवकीनंदन अग्रवालजी के मृत्यु उपरांत उनके स्थान पर रामजन्मभूमि अभियोग में डॉ. टी. पी. वर्मा की नियुक्ति का आदेश अलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कब दिया?
अ) ६ दिसंबर २००२
ब) १५ जुलाई २००२
क) ८ अप्रेल २००२
ड) २५ अप्रेल २००२
उत्तर: ड) २५ अप्रेल २००२|
=============
प्रश्न: ठाकुर प्रसाद वर्माजी के बाद रामजन्मभूमि अभियोग में डॉ. टी. पी. वर्माजी के बाद किसे भगवान श्री राम विराजमानजी एवं स्थान श्री राम जन्मभूमिजी का सखा नियुक्त कर रामसखा का दायित्व सौपा गया?
अ) राहुल गाँधी
ब) नरेन्द्र मोदी
क) त्रिलोकी नाथ पाण्डेय
ड) महंत अभिरामजी
उत्तर: क) त्रिलोकी नाथ पाण्डेय| डॉ. टी. पी. वर्माजी के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के चलते उनका बार बार रामजन्मभूमि अभियोग की सुनवाई के समय न्यायालय आना हो नहीं पा रहा था| यह भी एक और समस्या आई| पर इसका तोड़ भी क़ानूनी व्यवस्था में था और फिर उनकी जगह रामसखा का उत्तरदायित्व त्रिलोकी नाथ पाण्डेयजी ने संभाला| इसके लिए एक अर्जी अलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल की गयी नागरिक प्रक्रिया संहिता के आर्डर ३२ रूल ८ के तहत और फिर दी. १८ मार्च २०१० को त्रिलोकी नाथ पाण्डेयजी को रामजन्मभूमि अभियोग में रामसखा का उत्तरदायित्व दिया गया| आगे पुरे रामजन्मभूमि अभियोग में भगवान श्री राम विराजमानजी एवं स्थान श्री राम जन्मभूमिजी के तरफ से श्री त्रिलोकीनाथ पाण्डेय रामजन्मभूमि के लिए न्यायालय के समक्ष सुनवाई के समय आते रहे|
=============
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment