अयोध्या निर्णय प्रश्नोत्तरी: भाग 80
जय श्री राम!
बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय| बोलो बजरंग बलि की जय|
अयोध्या निर्णय के इस प्रश्न उत्तर श्रृखला में आपका स्वागत हैं|
प्रश्न: रामजन्मभूमि मंदिर में आने वाले भक्त किस नदी में स्नान करते थे?
अ) गंगा नदी
ब) यमुना नदी
क) सरयू नदी
ड) सरस्वती नदी
उत्तर: क) सरयू नदी|
===========
प्रश्न: अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के पश्चात हिन्दू भक्त किस स्थान का दर्शन करते हैं?
अ) रामजन्मभूमि मंदिर
ब) कनक भवन
क) हनुमानगढ़ी
ड) उपरोक्त सभी
उत्तर: ड) उपरोक्त सभी
===========
प्रश्न: रामजन्मभूमि पर कौनसा वृक्ष हैं?
अ) पीपल
ब) आम
क) आमला
ड) बबुल
उत्तर: अ) पीपल| राम चबूतरे के अग्नेय दिशा में पीपल का वृक्ष हैं और वही पर नीम का भी वृक्ष हैं| इस वृक्ष के निचे शिवजी एवं गणेशजी समेत अन्य देवता स्थापित हैं| कई हिन्दू मंदिरों के प्रांगन में आपको एक ही जगह नीम, पीपल और वटवृक्ष दिखाई देंगे| यह कोई अंधश्रद्धा नहीं हैं की ये तिन वृक्ष देवताओ के स्वरुप हैं| वास्तव में तीनो वृक्षों की जड़े कम से कम एक किलोमीटर तक फ़ैल सकती हैं| तीनो वृक्षों की जेड जमीन के अन्दर जहा से भी जाती हैं वहा से जमीन के अन्दर पानी को रिसने के लिए आसानी हो जाती हैं और इससे भू-गर्भ-जल का स्तर बढ़ जाता हैं| अगर हर खेत में तीनो में कोई एक वृक्ष भी लगा रहेगा तो उस खेत में कभी पानी की कमी नहीं होगी| यह तीनो वृक्ष न केवल प्राणवायु देते हैं अपितु भूमि के गर्भ में पानी का संचय होने में भी मदत करते हैं| पर इन तीनो का कोई आर्थिक लाभ नहीं होता इसीलिए कोई इन्हें अपने खेतो में नहीं लगता या इनकी किसी भी तरह से कोई सेवा नहीं करता| इसीलिए सनातन पूर्वजों ने इन्हें इश्वर का स्वरुप दे दिया| फिर मनुष्य अपनी भक्ति भावना के कारण ही सही इनकी सेवा करने लगे जैसे जल अर्पण करना, दूध-दही चढ़ाना जो बादमे खाद का बन जाते हैं, निराई गुड़ाई करना, तने के पास पत्थर रख मल्चिंग करना, सूत का धागा बांध धुप से होने वाली तकलीफ से बचाना, इत्यादि| यह सारी प्रक्रियाओं वे लोग अवश्य समझेगे जो खेती से जुड़े हैं|
===========
पूरी किताब पढने के लिए:
पूरी पुस्तिका टेलीग्राम पर: https://t.me/LawAndIndianSociety/2
पूरी पुस्तिका हिंदी में:
https://drive.google.com/file/d/1ASQoi3iPaZlQigCTWZb1uZkeKwKah5MC/view?usp=sharing
पूरी पुस्तिका इन्टरनेट आर्काइव पर:
https://archive.org/download/20230731_20230731_1227
आंग्ल भाषा में विधिय विश्लेषण: https://lawandcasecommentaries.blogspot.com/search/label/%23AyodhyaVerdict
हिंदी में सभी प्रश्नोत्तर इस ब्लॉग पर: https://bharatdarshanforhindus.blogspot.com/search/label/%23RamJanmaBhoomi
यूट्यूब पर देखें:
https://www.youtube.com/playlist?list=PLn5Rf5TtnCCwpPNoeR6BIWCEteZQFCyK9
#Hindutva, #HinduLaw, #AyodhyaVerdict, #Bharat, #UttarPradesh, #PlacesOfWorshipAct, #LagalPersonality, #CodeofCriminalProcedure, #BhartiyaNagrikSurakhshaSanhita2023, #RamJanmaBhoomi,
===============
Comments
Post a Comment