चोइथर
मणिपुर के पहाड़ी जिले उखरूल के उखरूल तहसील के चोईथर गांव के बारे में जानेंगे।
चोइथर गांव उखरूल से ८किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिशा में स्थित है।
चोइथर गांव को राइथर भी कहा जाता है।
चोइथर गांव पहाड़ी क्षेत्र में आता है इसीलिए यहा पर पहाड़ी क्षेत्र के लिए बनाए गए कानून लागू होंगे।
चोइथर गांव की जनसंख्या १५०० से ज्यादा नही है।
प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चोइथर गांव को इंफाल कोहिमा राष्ट्रीय महामार्ग से जोड़ा जा सकता है, परंतु मणिपुर के अभी के जो हालत है उनके चलते कई मार्गो का निर्माण कार्य रुक गया है।
चोइथर गांव में तंगखुल नागा जनजाति के लोग सर्वाधिक रहते है।
तंगखूल नागा जनजाति एक आदिवासी जनजाति है जो उत्तर पूर्व भारत में रहती है।
तंगखूल नागा जनजाति के लोग प्रकृति के पूजक रहे है और यह ईश्वर को प्रकृति के रूप में ही पूजते आए है।
विकिपीडिया के अनुसार अब इस चोइथर गांव के ज्यादातर लोग ईसाई हो चुके है।
प्रश्न यह है की तंगखुल नागा जनजाति के लोग जो अब ईसाई हो गए है क्या वो अब भी प्रकृति की पूजा करते है जैसे पहले करते थे?
चोइथर गांव के ज्यादातर लोग खेती करते है।
२०१५ में चोइथर गांव में देवदार वृक्षों को एक रहस्यमई बीमारी हो गई थी जिसके कारण कई वृक्ष काटने पड़े। अब ये बीमारी कदाचित मणिपुर के आज के हालात के पीछे के कारण से भी हो सकती है।
चोइथर गांव के पास में इरिल और थाउबल नदिया है।
चोइथर गांव के लोग पढ़े लिखे है।
चोइथर गांव में २०१९ में सेंट जोसेफ चर्च बनाया गया।
चोइथर गांव में कोई मंदिर है या नहीं अब पता नही क्यों की ज्यादातर लोग ईसाई है। मुस्लिम यहां नही रहते।
चोइथर गांव में एक स्कूल है जिसमे पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ाया जाता है।
चोइथर गांव में अभी हाल ही में जमीन के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी।
चोइथर गांव की एक लड़की रिंगपी दिल्ली में काम करती थी जिसकी संदेहास्पद मृत्यु हो गई थी। इसमें हत्या या आत्महत्या के विवाद के चलते केस सीबीआई को सौंप दी गई। पर अबतक इस मामले का खुलासा नहीं हुआ है।
तो यह थी तमाम बाते चोइथर गांव के बारे में जो मैने इंटरनेट पर पढ़ी और इकठ्ठा कर यहाँ आपके लिए लिख दी।
बाकी चोइथर गांव के प्रकृति पूजक तंगखुल नागा जनजाति के लोग ईसाई बनने के बाद भी क्या प्रकृति की पूजा कर रहे है या नही ये तो मैं नही जानती पर अगर आप जानते हो तो जरूर बताएं।
यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।
Comments
Post a Comment