होली के हिन्दी सिनेमा के गीत
होली के हिन्दी
सिनेमा के गीत
इस पुस्तिका में आगे कई हिन्दी गानोंपर
विश्लेषण दिया गया हैं जो होली पर्व पर फिल्माए गए हैं। यह सभी गीत अपने-अपने समय
पर सुपरहिट रहे हैं और आज भी हम इन्हे सुनते हैं। होली के जो अन्य सीन है उनका
समावेश इस पुस्तिका में नहीं है। क्योंकि फिल्म का सीन तभी देखा जाता है जब फिल्म
देखी जाती है पर गाने हमेशा सुने जाते हैं और गानों के बोल कहीं ना कहीं अपना असर
छोड़ते हैं।
आप हर रोज एक ही भजन सुनिए और आप हर
रोज एक ही दुख भरा गाना सुनिए, दोनों का अलग-अलग असर आपके व्यक्तित्व पर होगा। अगर
आप भजन सुन रहे हैं तो निश्चित ही आप भक्तिभाव के धनी बनेंगे। अगर आप दुख भरे गाने
ही सुन रहे हैं तो कहीं ना कहीं अवसाद आपको घेर ही लेगा। अगर आप हर रोज अश्लील
गाने सुन रहे हैं तो कहीं ना कहीं आपके बरताव में वो झलकेगा।[1]
पारंपरिक भजनों को छोड़कर हमने सिनेमा
के गाने होली मिलन के आयोजन पर बजाना शुरू किया है। इन गानों के अनुसार होली
छेड़छाड़ का मौका, बदले का मौका, बलात्कार का मौका बन गया है। ऐसी फिल्मों को, ऐसे
गानों को हमने ही प्रसिद्ध किया है क्योंकि हम ही देखने जाते हैं और हम ही ऐसे
गानों को सुनते हैं।
[1]https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/music/news/item-songs-to-disappear-from-tv-screens/articleshow/18611348.cms
अगर आप मेरे कार्य से सहमत हैं तो कृपया इस पुस्तिका को अन्य भाई-बहनों के साथ साझा करें।
यहा तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!
Comments
Post a Comment