जम्मू और कश्मीर

 जय श्री राम!

आजकी की तिथि में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद ३७० हट जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कई बदलाव आये हैं| 

जैसे किसी ज़माने में कच्चे घर जम्मू-कश्मीर में हुआ करते थे आज पक्के घर बनने लगे हैं|

खेती के लिए पानी नहीं रहता था और लोग भी ठीक ढंग से खेती नहीं कर पाते थे| ऐसा नहीं की केसर की खेती नहीं होती थी पर खेती उतनी साफ नहीं होती थी| दूषित पानी की वजह से पहले जो चावल, राजमा, मटर, केसर, सेब खेती में बनते थे उनकी quality निचले दर्जे की रहती थी पर अब साफ पानी मिलने लगा हैं तो सारी फसलें भी अच्छी और उच्च दर्जे की होने लगी हैं|

पहले रस्ते एकतरफा यातायात के लिए खुले रहते थे| जैसे एक दिन जम्मू से कटरा ही जा सकते थे और उस दिन श्रीनगर से जम्मू सिर्फ आ सकते थे और अगले दिन इसके उल्टा होता था| पर अब रस्ते दोनों तरफ से खुल गए हैं तो लोग सभी जगह अपने हिसाब से आ जा सकते हैं| यातायात अगर उत्तम हो तो हर तरह का व्यापार बढ़ ही जाता हैं| नए टनेल बनने की वजह से यातायात में कभी रूकावट नहीं आएगी और जम्मू-कश्मीर पुरे देश से जुड़ जायेगा तो कश्मीरी चीजों के लिए पुरे दुनियां का बाजार खुल जायेगा| इससे रोजगार भी बढ़ेंगे और जम्मू-कश्मीर के लोग अपना जीवन सम्मान से जियेंगे|

आज अनुच्छेद ३७० हटने के बाद, लोगों के हाथ में पैसा हैं और बच्चे भी स्कूल जाने लगे हैं| शिक्षा हर जगह मिलने लगी हैं| शिक्षा के अधिकार के तहत हर बच्चे को पाठशाला में दाखिला मिला हैं|

लेकिन फिर भी कुछ अलगाववादी हैं जो वहा की भोली भली जनता को भारत सरकार के विरोध में भड़काने की कोशिश में लगे रहते हैं| ये लोग जम्मू-कश्मीर में घुमने आये यात्रियों को भी भारत सरकार के विरोध में भड़काने की पुरजोर कोशिश करते हैं| अलगाववादी लोग जो जम्मू-कश्मीर के हर जगह पर आपको मिलेंगे वो बिना किसी सन्दर्भ के जानबूझकर मोदी, बीजेपी, आरएसएस का विषय आपके सामने रखेंगे| अगर कोई यात्री इस विषय पर उनकी विचारधारा से भिन्न विचार रखता हैं तो उस यात्री को आगे की यात्रा में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं| वो आपको किसी तरह की शारीरिक तकलीफ तो नहीं देंगे पर हा आपको घुमने के लिए जो सुविधा चाहिए वो या तो आपको मिलने नहीं देंगे या फिर आपको महंगे दामों में हर सविधा उपलब्ध की जाएगी| इसीलिए खास कर कश्मीर में घूमते वक्त आपको मोदी विरोधी ही बनना पड़ेगा| 

इस पूरी लेख-श्रृंखला में आपका स्वागत हैं| इसके माध्यम से जम्मू-कश्मीर में आपने क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए ये जानकारी आपको देने का प्रयत्न किया गया हैं| इसीलिए इसे ध्यान से पढ़िए और ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए|

अगर आप कभी जम्मू-कश्मीर गए हो तो अपने अनुभव निचे कमेंट में लिखिए| इससे जम्मू-कश्मीर यात्रा के विषय में एक उत्तम चर्चा लोगो के सामने आएगी और सबके साथ मुझे भी आपके लिए ऐसी जानकारी प्रस्तुत करने की प्रेरणा होती रहेंगी|

निचे हर लेख की लिंक दी गयी हैं| कृपया हर लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए और ज्यादा से जायदा शेयर करिए|

लेख श्रृंखला 

जम्मू कश्मीर यात्रा की तैयारी 

शंकराचार्य मठ, श्रीनगर 

केसर खरीदे या नहीं?

हाउस बोट और दल लेक, श्रीनगर 

गुलमर्ग और गोंडोला राइड 

वेरीनाग और झेलम नदी का उदगम 


Comments

Popular posts from this blog

कानिफनाथ महाराज

सूरत का ज्वालामुखी: हिंदुस्तान की एकता और अंग्रेजी दमन की खूनी गाथा

त्र्यंबक, तहसील त्र्यंबकेश्वर, जिला नासिक: